*KHABAR : मनासा, जमुनियाकलां एवं पिपलिया रावजी में आयुर्वेद चि‍कित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 80 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 11, 2026, 11:38 am Technology

नीमच | शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा, जमुनिया कलां एवं पिपलिया रावजी में आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिशाय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, स्त्रीरोग, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच कर, निःशुल्क औषधीया वितरित की गई। शिविर में कुल 80 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार, डॉ.विमला पाटीदार, डॉ.आबिद खान, डा.सीमा पाटीदार, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा शिविर में अपनी सेवाएं दी गई। शिविर में दीपिका दास, भावना बैरागी, विनीत सोनी, ज्योति यादव, भारती चावड़ा, अयोध्या प्रसाद अहिरवार, नीरूबाला कोरडे, मीना पाटीदार, गोपाल कृष्ण गंधर्व, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने भी सहयोग दिया

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });