*KHABAR : दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग का खुलासा: 250 CCTV खंगालकर नीमच पुलिस ने दबोचे अंतरराज्यीय लुटेरे, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 11, 2026, 5:07 pm Technology

नीमच में दिनदहाड़े हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है… 17 फरवरी को जवाहर नगर क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की चेन झपट ली थी और फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर नीमच केंट पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले अंतरराज्यीय बदमाश हैं, जो नशे की लत के चलते वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने गांधीसागर क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग अभियान चलाकर पहले आरोपी पुष्पेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया… जबकि उसका साथी दीपक मीणा भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। एसपी अंकित जायसवाल के मुताबिक जिले में अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });