*KHABAR : जिला पंचायत सीईओ ने ली उत्‍पादक समूहों की बैठक , पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 11, 2026, 12:26 pm Technology

नीमच | जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव की अध्‍यक्षता में सोमवार को जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय मिशन स्टाफ तथा वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के दौरान गठित 45 उत्‍पादक समूह सदस्‍यों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रोड्यूसर समूहों के गठन, परिचालन, संचालन, वित्‍तीय प्रबंधन एवं आर्थिकसशक्तिकरण संबंधी निर्देश दिए गए। बैठक में सभी 36 प्रोड्यूसर समूहों के बैंक खाते शीघ्र खुलवाने तथा प्रत्येक प्रोड्यूसर समूह द्वारा पिछले 6 माह की आय-व्यय का नियमित लेखा-जोखा रखने के निर्देश दिए गए, साथ ही शासन से प्राप्त राशि का पूर्ण एवं उचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा स्वीकृत बिजनेस प्लान के अनुसार जारी कार्यशील पूंजी एवं अधोसंरचना राशि का उपयोगआवश्यक सामग्री एवं संसाधन हेतु करने के भी निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैष्‍णव ने कहा, कि बेहतर कार्य करने वाले प्रोड्यूसर समूहों की प्रत्येक 6 माह में ग्रेडिंग की जाएगी तथा कमजोर समूहों को उनकी आवश्यकतानुसार विषय आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो प्रोड्यूसर समूह संतोषजनक कार्य नहीं करेंगे, उनके संसाधन संकुल स्तरीय संगठन (CLF) को वापस जमा कर, अन्य सक्रिय समूहों को कार्य दिया जाएगा। बैठक में बताया गया, कि स्व सहायता समूहों से जुड़कर समूह की दीदियां विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी आजीविका को सशक्त बना सकती हैं, जैसे प्रोड्यूसर समूहों के माध्यम से इकाइयों की स्थापना, एक बगिया माँ के नाम योजना, कृषि सखी, बैंक सखी, बीमा सखी एवं पशु सखी के रूप में कार्य किया जा सकता है। बैठक में लखपति दीदी सर्वे का कार्य पूर्ण कर सत्यापन कराने, शेष स्व सहायता समूहों के बैंक खाते 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से खुलवाकर पोर्टल पर प्रविष्टि कराने तथा वीओ एवं सीएलएफ का कटऑफ डाटा पूर्ण कर मासिक बैठक की प्रविष्टियां करने के निर्देश दिए गए। यह जानकारी परियोजना अधिकारी शम्‍भू मईड़ा ने दी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });