*KHABAR : नीमच के थाना नीमच सिटी क्षेत्र में हाईवे रोड पेट्रोल पम्प पर गाड़ी से उतरकर रास्ता भटके दो मासूम बच्चे, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया, पढ़े MP44 NEWS की खबर*

MP44NEWS March 11, 2026, 1:23 pm Technology

नीमच के थाना नीमच सिटी क्षेत्र अंतर्गत हाईवे रोड बरखेड़ा हाडा पेट्रोल पम्प पर दो बच्चे मिले है, जिनका परिजन से साथ छूट गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 11-03-2026 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल नीमच सिटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि विजेंद्र सिंह चौहान एवं पायलेट विनोद शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को संरक्षण में लिया। बच्चों से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि पिकअप से जा रहे थे, पिकअप में पेट्रोल डलते समय पानी पीने के लिए उतरे और पिकअप निकल गयी। डायल-112 जवानों ने पिकअप के नंबर से संपर्क नंबर प्राप्त किया और परिजन से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। डायल-112 स्टाफ बच्चों को एफआरव्ही वाहन से लेकर थाने पहुँचे। परिजन के आ जाने के बाद बच्चों द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });