*KHABAR : नीमच केन्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में मिली टीम को सफलता 32.950 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार , पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 13, 2026, 7:15 pm Technology

नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज रतलाम निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक नीमच किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना नीमच केन्ट की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 32.950 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 03 आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 12.06.2020 को मुखबीर कि सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना नीमच केन्ट पर पदस्थ उनि / दीवानसिह चौहान द्वारा आरोपी 01 दलीप पिता ओमप्रकाश सोनी उब 35 साल, निवासी ग्राम खाराखेडा, थाना टिब्बी जिना हनुमानगढ़ राजस्थान, 02. राजु पिता केहर सिंह उम्र 30 साल, निवासी ग्राम मलडखेडा थाना टिम्बी 03. गुरदीप पिता राजु सिंह उम्र 21 साल, निवासी साकुआना थाना टिब्बी राजस्थान से अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा 32.950 किलो किमती 65000 रु का जप्त किया गया तथा आरोपीयो को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपीयो को मान न्यायालय में पेश कर पिआर प्राप्त कर जप्त शुदा डोडाचूरा के स्त्रोत एवं गंतव्य के संबंध में पुछताछ कि जा रही है। जप्त मसरुका 1. अवेध मादक पदार्थ डोडापुरा 32.950 किलो ग्राम किमती 65000/रु सरहानीय कार्य उक्त सरहानीय कार्य में थाना प्रभारी नीमच कैंट सोरभ शर्मा व उनि दीवानसिह चौहान एवं थाना नीमच कैंट टीम का विशेष योगदान रहा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });