*KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 13, 2026, 8:13 pm Technology

नीमच | जिला आयुष अधिकारी डॉ.आशीष बोराना ने बताया, कि 21 जून को बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हेबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7: 35 बजेतक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस ऑनलाइन योग सत्र में एक साथ सर्वाधिक लोगों की भागीदारी के माध्यम से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस योग सत्र में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए लिंक व्हाट्सएप पर आएगी। सभी नागरिकों, समस्त विभागों, शासकीय एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की गई है, कि अधिक से अधिक संख्या में इस योग सत्र से जुड़े जिससे योग के प्रति जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ प्राप्त कर सकें। सभी इस ऐतिहासिक योग सत्र का हिस्सा बने और संपूर्ण विश्व को एक जुटता का संदेश दें। यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं बल्कि स्वस्थ भारत और स्वस्थ विश्व की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। योग मित्र बने और इस विश्व रिकॉर्ड में अपना अधिक से अधिक योगदान दें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });