*KHABAR : जीरन पुलिस को मिली सफलता 30 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 आरोपी और मोटरसाइकिल की जप्त, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 13, 2026, 7:21 pm Technology

नीमच | मुख्यमंत्री के प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक उमेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 30 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचूरा व हिरो होण्डा मोटर सायकल कमांक एमपी 14 एम.डी. 5410 को पकडने मे सफलता प्राप्त की है। दिनांक 13.06.2026 को थाना जीरन पुलिस द्वारा महु नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के पास आम रोड पर नाकाबंदी वाहन चेकिंग करते मोटर सायकल कमांक एमपी 14 एम.डी. 5410 चालक जिसके पीछे काले रंग का प्लास्टिक का कटटा रस्से से बँधा होकर पुलिस को देखकर मोटर सायकल पल्टाकर भागने लगा जिससे पुलिस द्वारा मौके पर रोककर नाम पता पुछते अपना नाम पता पुछते अपना नाम विनोद पिता कारूलाल बावरी राठौर उम्र 30 साल निवासी मनासा खुर्द थाना मल्हारगढ जिला मन्दसौर का बताया जिसके कब्जे वाली मोटर सायकल व मोटर सायकल पर बँधे काले रंग के प्लास्टिक के कटटे की तलाशी लेते एक काले रंग के प्लास्टिक के कटटे मे भरा 30 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ पीसा हुआ डोडाचूरा जाकर आरोपी विनोद के कब्जे से जप्त कर डोडाचुरा लाने के स्त्रोत के बारे मे पुछते उक्त डोडाचूरा नेपालसिह निवासी सेमली मेवाड द्वारा उपलब्ध कराया जाना बताया प्रकरण में नेपालसिह निवासी सेमली मेवाड को आरोपी बनाया जाकर दोनो आरोपीगणे के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर फरार आरोपी की तलाश जारी । जप्ती :- 01 काले रंग प्लास्टिक के कट्टे में 30 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा हिरो होण्डा मोटर सायकल कमांक एमपी 14 एम.डी. 5410 1-2-(कुल किमती 130000/- रूपये) गिर. आरोपी विनोद पिता कारूलाल बावरी राठौर उम्र 30 साल निवासी मनासा खुर्द थाना मल्हारगढ जिला मन्दसौर फरार आरोपी नेपालसिह निवासी सेमली मेवाड उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक उमेश यादव थाना प्रभारी जीरन एवं पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });