*KHABAR : कलेक्‍टर ने किया भादवामाता में कार्यो का निरीक्षण, प्रगति का लिया जायजा, नियमित पर्याप्‍त साफ-सफाई के दिए निर्देश, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 13, 2026, 7:57 pm Technology

नीमच | कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्‍था के केंद्र, महामाया मां भादवामाता में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधाओं के लिए संस्‍थान द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यो का कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मौके पर निरीक्षण कर कार्यो की प्रगति का जायजा लिया और कार्य तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। चार करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्‍न निर्माण कार्य प्रस्‍तावित भादवामाता में लेंडस्‍केपिंग, विद्युतीकरण, दुकानों का निर्माण, महिला सुविधा घर का निर्माण होगा मंदिर प्रांगण एवं आस्‍था भवन के रिक्‍त परिसर में कलेक्‍टर ने लैडस्‍केपिंग कार्य के लिए 91 लाख लागत, भादवामाता में श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिए संस्‍थान की ओर से 2.20 करोड़ की लागत से व्‍यवसायिक दुकानों का निर्माण करवाने, भादवामाता मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा एवं स्‍क्रीन की व्‍यवस्‍था करने, बस स्‍टेण्‍ड से मंदिर के मुख्‍य द्वार तक 31 लाख की लागत से 500 मीटर विद्युतीकरण कार्य एवं 27 लाख की लागत से नवीन महिला सुविधा घर एवं स्‍नानाघर निर्माण के प्रस्‍ताव तैयार कर स्‍वीकृति के लिए प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए एवं प्रस्‍ताव स्‍वीकृति की प्रत्‍याशा में उक्‍त कार्य अविलम्‍ब प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए है। कलेक्‍टर ने भादवामाता में पाथ वे निर्माण कार्य, नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्‍होने नाला निर्माण कार्य के साथ नाले को कव्‍हर्ड करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने भादवामाता में स्थिति सभी सुविधा घर एवं स्‍नानाघर का जीर्णोद्वार रेनोवेशन कार्य का तत्‍काल प्रारंभ कर पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जिससे कि श्रृद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो। कलेक्‍टर ने ग्राम पंचायत सचिव को भादवामाता के सम्‍पूर्ण परिसर व ग्राम पंचायत स्‍कूल परिसर दुकानों के परिसर और कोरीडोर, डोम आदि स्‍थानों पर विशेष टीम लगाकर पर्याप्‍त साफ सफाई करवाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने साफ-सफाई व्‍यवस्‍था उपयुक्‍त नहीं पाए जाने पर संस्‍थान द्वारा कार्यरत सफाई कामगारों एवं दरोगा के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा प्रबंधक सहायक प्रबंधकों द्वारा साफ-सफाई कार्य की मॉनिटरिंग में ढिलाई बरतने पर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण दौरन एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार मृणालिनी तोमर व अन्‍य अधिकारी संस्‍थान के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });