KHABAR:- मंदसौर में मौसम बदला, ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी, 20 सिंतबर तक बरसात की संभावना, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 13, 2023, 1:08 pm Technology

मंदसौर मं आज सुबह से ही बादल छाए हुए है ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई है वही हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। साइकोनिक सर्कुलेशन के कमजोर होने से पिछले दो दिनों में बारिश थम गई थी लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर दिखाई देने लगा है। मौसम जानकारों के अनुसार सप्ताह भर ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस बीच बारिश की संभावना भी बन रही है। 14 से 20 सितम्बर तक जिले में बारिश के आसार है। मौसम जानकारों के अनुसार बंगाल की खाड़ी मे एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। इससे एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। जिले में बारिश की स्थिति जिले मे अब तक औसत 19.64 इंच (499mm) बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष इसी समय तक 37.86 (962mm) इंच बारिश दर्ज की गई थी। गांधी सागर बांध का जलस्तर 1301फ़ीट दर्ज किया गया है। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अब तक मंदसौर - 449mm, सीतामऊ - 715mm, सुवासरा - 590mm, गरोठ - 319mm, भानपुरा- 415mm, मल्हारगढ - 541mm, धुंधडका - 511mm, शामगढ़ 423mm, संजीत - 578mm, कयामपुर - 490mm, भावगढ़ - 458mm बारिश दर्ज की गईं है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });