KHABAR : भारत विकास परिषद की नीमच शाखा द्वारा शुक्रवार को मिट्टी के गणेश जी की मूर्ति निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 15, 2023, 8:10 pm Technology

भारत विकास परिषद की नीमच शाखा द्वारा शुक्रवार को मिट्टी के गणेश जी की मूर्ति निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला सदस्यों ने भाग लिया एवं उत्साह के साथ मिट्टी की गणेश जी की मूर्ति का निर्माण किया यह मूर्ति इको फ्रेंडली है, जिसका विसर्जन आप अपने घर में मिट्टी के गमले में ही कर सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका सुनीता सिंहल ने बताया कि परिषद द्वारा प्रतिवर्ष मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाए जाने का शिविर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी मिट्टी से गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण विनी मंगल व कुमारी रितिका गर्ग द्वारा दिया गया लगभग 60 बालिकाओं व महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस अवसर पर रीजनल सचिव सुनील सिंहल व शाखा अध्यक्ष मनीष चमडिया, सचिव सुशील गट्टानी, कोषाध्यक्ष पिंटू शर्मा, सुनीता मंगल, सुनीता चौधरी, लता होतवानी, वंदना मुजावदिया, अर्चना गट्टानी, उर्मिला सरावगी, माध्वी जाधव, रक्षा पोरवाल, संदीप खाबीया सुनील जाधव, अशोक मंगल उपस्थित थे परिषद द्वारा अपने घर में इको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करने पर श्रेष्ठ स्थापनाऔं को पुरूस्कार दिया जाएगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });