KHABAR : डिजिटल जावद की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन सम्पन्न, सिंगोली में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने 410 प्रतिभावान विद्यार्थियो को किये लैपटॉप प्रदान, पढ़े खबर

MP44NEWS September 18, 2023, 8:02 pm Technology

सिंगोली। कृषि उपज मंडी सिंगोली मे ंआयोजित एक गरिमापूर्ण आयोजन में जावद क्षेत्र के विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने डिजीटल जावद अभियान के अंतर्गत 410 प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सखलेचा ने कहा कि जावद विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिहाज से सक्षम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैऔर इसी दिशा में हम प्रयासरत हैं। उल्लेखनीय है कि डिजिटल भारत-डिजिटल जावद अभियान के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राá करने वाले जावद विधानसभा क्षेत्र के 2000 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किये जाने हैं। अभियान के प्रथम चरण में सोमवार को सिंगोली में आयोजित समारोह में सिंगोली, झांतला, कदवासा, कोज्या और थडोद के सम्बद्ध विद्यालयों के अग्रणी 410 छात्र-छात्राओं को सखलेचा ने लैपटॉप प्रदान किए। आयोजन को संबोधित करते हुए सखलेचा ने कहा कि वर्तमान में तकनीकी शिक्षा का विश्व स्तरीय महत्व है। हम चाहते है कि जावद विधानसभा क्षेत्र के बच्चे विश्व के अन्य किसी भी देश के विद्यार्थियों की तुलना में सक्षम बन सकें। इसी लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में जावद विधानसभा क्षेत्र में सभी सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक तकनीकी शिक्षा के प्रोजक्ट संचालित किये जा रहे हैं, जिसकी सरहाना प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। मंत्री सखलेचा ने कहा कि कम्प्यूटर, लैपटॉप पढ़ाई शुरू होने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता आई है। विद्यार्थियों का इस तकनीक से मानसिक विकास तेजी से होता है और विषय को समझने में आसानी होती है। आज के समय में ऐसे बहुत सारे कोर्स उपलब्ध है जिन्हें विद्यार्थ लैपटॉप की मदद से घर बैठ कर पढ़ सकते हैं। हमारा लक्ष्य है कि जावद क्षेत्र के विद्यार्थ आत्मनिर्भर बने और 18 वर्ष की आयु के बाद अपनी पढ़ाई का खर्च भी स्वयं उठाने में सक्षम बने। मंत्री सखलेचा ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रदान किए गये लैपटॉप का उपयोग विद्यार्थ न केवल कक्षा शिक्षण में करेंगे बल्कि विद्यार्थियों द्वारा प्रति शनिवार एवं रविवार को 2 घण्टे लैपटॉप का उपयोग कर ग्राम वार्ड की महिलाओं का समूह तैयार कर उनको साक्षर बनाने तथा देश एवं दुनिया की जानकरी देने में भी सहयोग कर सकेंगे। इस गरिमापूर्ण आयोजन में जिला भाजपा महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, जनपद जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर परिषद् सिंगोली के अध्यक्ष सुरेश जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सी.के. शर्मा और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });