19 सितम्बर को विघ्न को हरने वाले गोरी के नंदा भगवान गणेश घर घर विराजे हैं, लेकिन आलोट की रहने वाली आरती खरे ने भगवान गणेश की झांकी को कुछ अलग ही रूप दिया है। आरती ने अपनी कला से आस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय भक्ति को भी जोड़ है।
बप्पा की झांकी में चंद्रयान 3 का बैकग्राउंड
आरती खरे ने अपने ही घर पर भगवान गणेश के प्रतिमा स्थापित की है।
आरती ने इस झांकी को अलग रूप देते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग वाले रॉकेट लांचर का चित्र बैकग्राउंड में दर्शाया है। चंद्रयान 3 वाली भगवान गणेश की झांकी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।