KHABAR:- राजकुमार अहीर मित्र मंडल ने जन आक्रोश यात्रा का स्वागत किया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 20, 2023, 6:32 pm Technology

जावद। भाजपा सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ गणेश चतुर्थी के दिन किया गया। प्रदेश में अलग अलग क्षेत्र में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को यात्रा का प्रभारी बनाया गया। पूर्व मंत्री एवम राऊ विधायक जीतू पटवारी को संभाग का यात्रा प्रभारी बनाया गया। विधायक पटवारी ने 19 सितंबर को जन आक्रोश का शुभारंभ मंदसौर में भगवान पशु पतिनाथ के मंदिर से पूजा अर्चना कर की। यही से यात्रा मल्हारगढ़ होते हुए नीमच पहुंची। नीमच से अगले दिन 20 अक्तूबर को यात्रा 10 बजे शुरू हुई जो जावद पहुंची। जन आक्रोश यात्रा जावद नगर पहुंचने पर जावद विधानसभा के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के मार्गदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओ ने रामपुरा दरवाजा पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का स्वागत किया। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार विधायक जीतू पटवारी को अपने कंधो पर उठा कर स्वागत पांच पर ले गए। राजकुमार अहीर के समर्थको ने यात्रा प्रभारी जीतू पटवारी, सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा एवम जिला प्रभारी नूरी खान का स्वागत 51 किलो की बड़ी माला के साथ किया। लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर ने कांग्रेस के पदाधिकारियों को बारी बारी से पटवारी से मिलवाया। विधायक जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी बन रहे हैं और मेरे साथ आपके नेता राजकुमार अहीर भी मंत्री बनेंगे। आप सभी को कांग्रेस की योजनाओं को मतदाताओं को बताना हैं और कमलनाथ जी के 11 महत्वपूर्ण वचनों को जनता के बीच ले कर जाए। जैसे ही राजकुमार अहीर को मंत्री बनाए जाने की बात यात्रा प्रभारी जीतू पटवारी ने कही कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर व्यापत हुई और सभी ने "जावद का विधायक कैसा हो, राजू भैय्या जैसा हो" जैसे नारे लगाए गए। जन आक्रोश यात्रा में राजकुमार अहीर पूरे समय काफिले में रहे और उन्ही के नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला चलता रहा। इस अवसर पर जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर, मनीष जैन (सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष), कैलाश अहीर (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), बनवारी जोशी (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), शंभू भाई चारण (पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष), अरविंद धाकड़ (नगर कांग्रेस अध्यक्ष), निलेश रावल (पूर्व कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष), स्नेहलता शर्मा (पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष), सुरेश प्रजापत (अठाना नगर कांग्रेस अध्यक्ष) देवेंद्र पाटीदार (युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष), पूरण चंदेल (पार्षद), प्रह्लाद धाकड़ (पार्षद प्रतिनिधि), ललित टोंग्या, सुधीर सेन, मंगला तोतला (महिला कांग्रेस अध्यक्ष), मनीष बैरागी (आईटी सेल जावद विस अध्यक्ष), राहुल जैन (युवा कांग्रेस सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष), युवराज झरिया (युवा कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष), नितेश दायमा (युवा कांग्रेस रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष), राजेश सोलंकी (अजजा ब्लॉक अध्यक्ष), रविंद्र बोहरा, दिनेश धनगर (पार्षद), प्रशांत पुरोहित (पार्षद), संजय जायसवाल (पार्षद प्रतिनिधि), विक्की पाटीदार (पार्षद), विक्रम धनगर (पार्षद), समरथ डूंगरवाल (मंडलम अध्यक्ष), निसार पठान, दिनेश धाकड़ (सेक्टर अध्यक्ष), राशिद खान, देवीलाल अहीर, भक्तीराम जाट (पूर्व सरपंच), घासी खा गांधी, मलकीत सिंह सरदार, ओम प्रजापत, कन्हैयालाल धाकड़, मकबूल हुसैन, जितेश पवार, राजेश चांडक (व्यापार प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष), हनी तोतला (बेरोजगार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष), फजल दुआ (युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष), शेलेंदे सोनी (युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष), संजय ग्वाला (युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष), महेंद्र राजावत (युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष), इब्राहिम बोहरा, हरीश तंवर, सिकंदर मंसूरी, गज्जू यादव, सोनू यादव, बबलू शाह, लखन यादव, तेजसिंह, प्रमोद शर्मा, कुलदीप सेन, प्रकाश मालवीय, मोनू शुक्ला, सलीम सरवरी, प्रदीप सेन, जगदीश सेन, जाहिद पठान, रायसिंह गुर्जर (सेक्टर अध्यक्ष), सुरेश जाट (सेक्टर अध्यक्ष), सुरेश सोलंकी, डूंगरसिंह राजपूत (सेक्टर अध्यक्ष), कैलाश धाकड़, सुनील धाकड़, प्रताप सिंह, अनस मुल्तानी, शहादत हुसैन, पारस सेन, मानसिंह बंजारा, रमेश बंजारा, सोला बंजारा, हरलाल बंजारा, अमरसिंह बंजारा, लाला गुजर, श्रवण सेन, रतनलाल पत्रकार, भरत पाटीदार, लाभचंद राठौर, नूर हुसैन लोहार (नगर कांग्रेस अध्यक्ष), इस्लाम लोहार, सत्यनारायण धाकड़, दीपक पाटीदार, नीरज पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, दिनेश टेलर, विपिन श्योपरा, रमेश नटराज, रवि नगोरा, गुलाम सद्दीक सहित कई कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });