KHABAR:- अगले 24 घंटों में हल्की बारिश की संभावना, 23 से 25 सितम्बर तक तेज बारिश के आसार, इस सीजन जिले में 26.41 इंच वर्षा दर्ज, पढ़े खबर

MP 44 NEWS September 22, 2023, 4:24 pm Technology

मंदसौर जिले में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं अगले दो-तीन दिनों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम जानकारों के अनुसार उत्तरी ओडिशा के आसपास लो प्रेशर एरिया एक्टिव हुआ था। साइक्लोनिक सर्कुलेशन झारखंड के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक्टिव है। बता दें कि इस सीजन जिले में 26.41 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में यह कमजोर होगा। जानकारों की माने तो 23 से 25 सितम्बर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। जिले में बारिश की स्थिति जिले में अब तक औसत 26.41 इंच (671 मि.मी.) बारिश दर्ज हो चुकी है। जबकि पिछले वर्ष इसी समय तक 39.51 (1004 मि.मी.) इंच बारिश दर्ज हुई थी। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अब तक मंदसौर - 641 मि.मी., सीतामऊ - 876 मि.मी., सुवासरा - 785 मि.मी, गरोठ - 461 मि.मी, भानपुरा- 501 मि.मी, मल्हारगढ़ - 726 मि.मी, धुंधडका - 736 मि.मी, शामगढ 626 मि.मी, संजीत - 699 मि.मी, कयामपुर - 648 मि.मी, भावगढ़ - 683 मि.मी बारिश दर्ज की गई है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });