KHABAR:- चीताखेडा में आज जलझूलनी ग्यारस पर निकली भव्य शोभायात्रा, पढ़े खबर

MP44NEWS September 25, 2023, 4:39 pm Technology

चीताखेडा-25 सितंबर। जलझुलनी एकादशी ग्यारस पर चारभुजा नाथ मंदिर से ब्रह्मांड के नायक परब्रह्म परमात्मा भगवान कृष्ण का बाल स्वरूप मुखोटे को संचित विशेष विमान में विराजमान होकर भक्तों के कंधों पर बैठकर गांव की जनता के हाल जानने ढोल धमाका डीजे ,अखाड़े के साथ बड़े ही ठाट- बाट से शोभा यात्रा के रूप में निकले। भव्य शोभायात्रा डीजे एवं ढोल-ढमाकों के साथ गांव के विभिन्न मार्गो से भक्त मंडली के गायक कलाकार सुमधुर भजन गाते तथा अखाड़े के खिलाड़ी लेझिम बजाते तथा अपने करतब दिखाते, नाचते झूमते हुए हुए चल रहे थे। नीम चौक पर अखाड़े का मुकाम लगाया गया। इससे पहले बजरंग व्यायामशाला के उस्ताद नंदराम माली, छोटे उस्ताद लखमीचंद राजोरा, खलिफा अंबालाल माली, मुकेश भाई को अंजुमन कमेटी सदर सलाउद्दीन शेख, अंजुमन कमेटी सेकेट्री अजीज शेख, हैदरी अखाड़ा उस्ताद रजाक शेख, खलीफा सलीम मंसूरी, सुरेश सुथार,जहूर शेख,धीरज गौराणा, सुरजमल बोरीवाल , चौथमल माली, मदनलाल माली सहित कई गणमान्य लोगो ने साफा बंधवाकर फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अखाड़े का मुकाम लगाया गया जिसमें खिलाड़ियों ने करतब दिखाए। नीमच के कांग्रेस नेता हरीश दुआ ने अखाड़े के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अपनी ओर से बनियान सप्रेम भेंट किए। शोभा यात्रा चारभुजा नाथ मंदिर से दोपहर 2:00 बजे प्रारंभ हुई बड़ी होली चौक, बड़ा गणपति मंदिर, शैख मोहल्ला, माणक चौक, नीम चौक से परिभ्रमण करते हुए चैनपुरा चौराहा पहुंचे। जहां से अखाड़ा बजरंग मंदिर पहुंचा, वहीं बालस्वरूप मुखोटे को संचित विशेष विमान भडक सनावदा नदी पर स्नान हेतु ले जाया गया। जहां पर भगवान लड्डू गोपाल को स्नान करवाने के बाद विशेष विमान को पुनः पुलिस चौकी के पास धीरज गोराणा के निवास लाया गया। जहां आरती के पश्चात ढोल धमाकों के साथ चारभुजा नाथ मंदिर लाया गया जहां पर लड्डू गोपाल को पालने में विराजमान किया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });