KHABAR:- पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार, भोपाल की महिला बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर से बोली- आप बहुत क्यूट, नजर न लग जाय, पढ़े खबर

MP44 NEWS September 28, 2023, 5:48 pm Technology

भोपाल के करोंद में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार के दौरान भोपाल की एक महिला ने उनसे कहा- आप बहुत क्यूट हैं, आपकी नजर न लग जाए। ऐसा लगता है बार-बार आपकी नजर उतारूं। धीरेंद्र शास्त्री ने भी मुस्कुराते हुए महिला से धन्यवाद कहा। इससे पहले दरबार शुरू करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- कलियुग में धर्म विरोधियों के मुंह पर झन्नाटेदार तमाचा मारने के लिए ही बागेश्वर बालाजी का दरबार लगता है। यही कलियुग में हनुमान जी के चरणों का प्रताप है। जो कहते थे दिव्य शक्तिया नहीं होती ये सब कपोल कल्पना है, उनकी ठठरी बंध गई। उन्होंने कहा, उन्होंने कहा, मैं भी इंसान हूं। आपकी तरह साधारण इंसान हूं। कुछ नहीं कर सकता पर्चे से चमत्कार नहीं होता। जो होता है वो भगवान बालाजी की कृपा से चमत्कार होता है। बालाजी महाराज बड़े कृपालु हैं, जो भी नियम का पालन करेगा। उनकी मन की कामना पूरी होगी। अंधविश्वास पर भरोसा नहीं करें। जो देखा-पूछा और जो पर्चे पर लिखा है उसे ही सत्य मानें। जिनकी अर्जी लगे उन्हें मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज का त्याग करना होगा। एक दो महीने में पेशी के लिए बागेश्वर धाम आना होगा। अब पढ़िए, भोपाल की महिला और धीरेंद्र शास्त्री के बीच क्या बातचीत हुई धीरेंद्र शास्त्री - आओ, माइक उठा लो बहना महिला - सीता राम धीरेंद्र शास्त्री- कहां से आई महिला- मेरी जन्मभूमि कुरुक्षेत्र है, भोपाल में रहती हूं। एक बात बोलना चाहती हूं आपसे, 30 साल की हो चुकी हूं, 30 साल में कभी भी ऐसा नहीं लगा किसी की नजर उतारूं। कल मैंने पहली बार आपको देखा। तब से मुझे बार-बार ऐसा लग रहा है कि मैं आपकी नजर उतारूं। धीरेंद्र शास्त्री- धन्यवाद महिला- मैंने पापा और हसबैंड को बोला वो इतने क्यूट हैं ऐसा लग रहा था बार-बार नजर उतारती रहूं। धीरेंद्र शास्त्री- धन्यवाद, नजर लगा न देना, हमारी मां देख रही होंगी। धीरेंद्र शास्त्री महिला को उसके पारिवारिक जीवन के बारे में बताते हुए। धीरेंद्र शास्त्री महिला को उसके पारिवारिक जीवन के बारे में बताते हुए। (इस बातचीत के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने महिला से उसकी फैमिली के बारे में पूछा। धीरेंद्र शास्त्री ने सवाल बताया कि आपका प्रेम विवाह है। आपको शंका है कि पारिवारिक जीवन सही से चलेगा या नहीं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- बिलकुल चलेगा आपको अपने वाणी पर अंकुश रखना है। आपके परिवार में तीन अकाल मृत्यु हो चुकी हैं। इस पर महिला ने इसे सही बताया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- आपने मुझे चैलेंज दिया था इसलिए मैंने आपको बुलाया। आपने वहां खड़े होकर कहा था- आप मन की बात जानते हो, अगर इस पंडाल में हनुमानजी और ये मूर्ति सही और इनके पास (धीरेंद्र शास्त्री) हनुमान जी हैं तो हमें बुलाएं। ) दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को बुलाया। उसके परिवार ने कुछ समस्याएं बताईं। धीरेंद्र शास्त्री ने उनके समाधान भी बताए। हनुमानजी पर सब कुछ छोड़ दो धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि या तो आज से ही मंदिर जाना छोड़ दो या फिर आज से अभी से बागेश्वर हनुमानजी पर सब कुछ छोड़ दो। इसकी तीन शर्ते हैं। पहली ये की आज से हमारे चक्कर में नहीं पड़ना। दूसरी शर्त- मांस मदिरा छोड़कर महीने में एक बार बागेश्वर धाम की पेशी शुरू कर दो। तीसरी शर्त ये है कि घर पर ही ऊं बागेश्वर नम: का जाप शुरू कर देना। इसके बाद किसी पर्चे की जरूरत नहीं है। अगर जीवन में संकट आएंगे तो बालाजी आपके सामने आकर खड़े हो जाएंगे। दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री के सामने बैठी गुना से आई महिला। गुना से आई महिला से कहा- कॉस्मेटिक की दुकान शुरू करें दरबार में पहली अर्जी गुना जिले के चाचौड़ा से आईं वंदना राठौर की निकली। मंच पर पहुंची वंदना ने अपने दोनों बच्चों की अच्छी परवरिश के बारे में पूछा। महिला से धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें उनके पति की अकाल मृत्यु के बारे में बताते हुए पूजा-पाठ कराने का कहा। वंदना राठौर से ये भी कहा कि वे कॉस्मेटिक की दुकान शुरू करें। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों की अच्छे जीवन औऱ शिक्षा की बात कही। धीरेंद्र शास्त्री ने महिला से कुछ मंत्रों का जप करने भी कहा। सागर के बिलुउआ गांव से आए शिवम रजक धीरेंद्र शास्त्री से अपने सवाल पूछते हुए। सागर से आए युवक को बच्चा होने की डेट बताई सागर के बिलुउआ गांव से आए शिवम रजक ने अपने घर की परेशानी बताई। संतान नहीं होने की बात कही। धीरेंद्र शास्त्री ने शिवम को अपने पास बुलाया और पर्चे में लिखी गई लाइन पढ़ने कहा। शिवम ने वही पढ़ा जो धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं थी। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 2025 की सात नवंबर को संतान का योग। घर में परेशानी ज्यादा है। इसलिए घर की मिट्टी लेकर आना। गुना से आए युवक से किया मार्च 2024 तक का दावा गुना से आए युवक ने अपनी शारीरिक परेशानी बताई। धीरेंद्र शासत्री ने कुछ पूजा-पाठ करने कहा। दावा किया कि 9 मार्च 2024 तक तुम्हारी पूरी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी। ये दस साल की समस्या खत्म हो जाएगी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });