KHABAR:- यूपी में किसान आंदोलन से ट्रेनें प्रभावित, रतलाम मंडल से गुजरने वाली 5 यात्री गाड़ियां निरस्त,3 ट्रेनों का रूट बदला, पढ़े खबर

MP44 NEWS September 29, 2023, 11:56 am Technology

रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली पांच यात्री गाड़ियों को उत्‍तर रेलवे में किसान आंदोलन की वजह से निरस्त किया गया है। रतलाम मंडल से होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री निरस्त ट्रेनों और परिवर्तित मार्ग की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। निरस्‍त ट्रेनें 28 सितम्‍बर, 2023 को अमृतसर से चलने वाली ट्रेन संख्‍या 12904 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस 29 सितम्‍बर, 2023 को इंदौर से चलने वालल ट्रेन संख्‍या 19307 इंदौर चंडीगढ़ एक्‍सप्रेस‍ 29 सितम्‍बर, 2023 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19325 इंदौर अमृतसर एक्‍सप्रेस 29 सितम्‍बर, 2023 को डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस 29 सितम्‍बर, 2023 को मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12903 मुम्‍बई सेंट्रल अमृतसर एक्‍सप्रेस शॉर्ट टर्मिनेट/ऑर्जिनेट ट्रेनें 29 सितम्‍बर को अमृतसर से चलने वाली 12926 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस चंडीगढ़ से चली मार्ग परिवर्तित ट्रेने 29 सितम्‍बर, 2023 को श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चली गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस वाया पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर कैंट-फिल्‍लौर-लुधिआना 29 सितम्‍बर, 2023 को श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा से चली गाड़ी संख्‍या 12472 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस वाया पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर कैंट-फिल्‍लौर-लुधिआना मुंबई सेंट्रल - लक्ष्मीबाई नगर के बीच विशेष ट्रेन चलाएगी यात्रियों की सुविधा के लिए तथा त्योहार ईद-ए-मिलाद और गांधी जयंती, 2023 के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से, पश्चिम रेलवे मुंबई सेंट्रल एवं लक्ष्मीबाई नगर के बीच विशेष किराये पर विशेष ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन संख्या 09053 मुंबई सेंट्रल - लक्ष्मीबाई नगर स्पेशल 30 सितंबर 2023 को 21.35 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर रतलाम मंडल के दाहोद(05.13/05.15), रतलाम(06.40/06.50), उज्‍जैन(09.10/09.15) एवं देवास(10.18/10.20) होते हुए और अगले दिन 11.00 बजे लक्ष्मीबाई नगर पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09054 लक्ष्मीबाई नगर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 1 अक्टूबर, 2023 को 16.50 बजे लक्ष्मीबाई नगर से प्रस्थान कर रतलाम मंडल के देवास(17.13/17.15), उज्‍जैन(18.20/18.25), रतलाम(20.10/20.20) एवं दाहोद(21.12/21.14) होते हुए अगले दिन सुबह 05.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेंगी। रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन और देवास स्टेशन पर रुकेगी।इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच शामिल हैं। ट्रेन नंबर 09053 और 09054 की बुकिंग 29 सितंबर, 2023 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ठहराव के समय और संयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });