जावद।
कस्बे में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कांग्रेस नेता समन्दर पटेल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह गांधी चौराहा पहुंचे और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बापू के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। बाद में कार्यकर्ताओं के साथ पटेल बस स्टैंड पहुंचे जहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। इस मौके पर पटेल ने शास्त्री को सादगी की प्रतिमूर्ति करार दिया।
पटेल के साथ उकारलाल नरवाडिया, बसीर पहलवान, शांतिलाल झाड़ोतीय, कोमल भटेवरा, नरेंद्र पुराणिक, डाडमचंद धाकड़, मनोज धाकड़, कैलाश गुप्ता,धीरज जोशी, दिलीप धाकड़,महेश धाकड़,सुनील धाकड़,बाबूलाल मंदारिया,लखन यादव, दिग्विजय सिंह,जयंत सिंह चुंडावत,दिलीप सेन,बनवारी सोनी,नानालाल मंदारिया,विनोद बोहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।