निम्बाहेड़ा में बुधवार रात को 6.10 करोड़ रुपयों के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। मंत्री आंजना के मुख्य आतिथ्य में कृषि उपज मंडी के सामने स्थित नेहरू स्मृति उद्यान में नगरपालिका द्वारा करवाए गए 3.25 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य, सौन्दर्यीकरण एवं कैफेटेरिया एवं वाॅलीबाल कोर्ट निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपाध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा ने की।
इसी क्रम में सहकारिता मंत्री आंजना ने रात्रि को जनता मैदान में फ्लड लाइट सिस्टम का बटन ऑन कर व उद्घाटन पट्टीका का अनावरण कर जिला फुटबाल संघ कार्यालय, अत्याधुनिक 4 फ्लड लाइट सिस्टम सहित मैदान में 1.60 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
इसी प्रकार मंत्री आंजना ने नगर में स्थित डाॅ. भीमराव अम्बेडकर बस स्टैंड परिसर में नगरपालिका द्वारा करवाए गए 1.25 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्य, सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपाध्यक्ष शारदा ने की।
इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद बंशीलाल राईवाल, पार्षद रविप्रकाश सोनी, मनोज पारख, पार्षद मोहम्मद कुरैशी, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंतसिंह आंजना, पार्षद राजेश सांड, ओम शर्मा, भानुप्रतापसिंह, शमशु
, रोमी पोरवाल, जावेद खान, मुफिद खान, नितेश लोठ, माणक साहु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, अग्रीम संगठनों के पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित थे।