KHABAR:- हर्कियाखाल बांध क्षेत्र में आज अवैध रूप से बिछाई गई सैकड़ो पाईप लाईनो को उखाड़ने का कार्य प्रशासन द्वारा किया गया, पढ़े खबर

MP44 NEWS October 19, 2023, 12:27 pm Technology

नीमच। जिले के हर्कियाखाल बांध क्षेत्र में आज जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। यहां बांध से खेती की सिंचाई के लिए अवैध रूप से बिछाई गई सैकड़ो पाईप लाईनो को उखाड़ने का कार्य किया जा रहा है। जानकारी में सामने आया है कि, गुरुवार अल सुबह 6 बजे से प्रशासनिक और नपा का अमला ग्राम कालियाखेड़ी पहुंच गया था। जिसके बाद क्षेत्र में भी हड़कंप का माहोल हो गया। इसी दौरान मौके पर ग्रामीण भी जमा हो गए। ग्राम कालिकोटडी के बाद पिपलियागुर्जर क्षेत्र में यह कार्यवाही जारी है। जिसके डर से अवेध काम को अंजाम देने वाले लोग मौके से फरार हो गए है। मौके पर पाए जाने वाले उपकरणों को नपा द्वारा जब्त किया जायेगा। फिलहाल मौके एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया और sdm ममता खेड़े सहित अन्य प्रशाशनिक अधिकारी मौजूद है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });