KHABAR:- रोटी खाने की बात पर पति, पत्नी में विवाद, दोनों ने खाया जहर, हालत नाजुक, पढ़े खबर

MP44 NEWS November 24, 2023, 10:44 am Technology

मंदसौर। आधी रात करीब पौने 12 बजे अभिनंदन क्षेत्र के तिलक नगर में रोटी खाने की बात पर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। घायल पति भाजपा जिलाध्यक्ष का ड्राइवर अस्पताल पुलिस व परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया के ड्राइवर वीरेंद्र पिता राकेश राठौर 26 निवासी पीपलेश्वर महादेव गली नंबर 2 अभिनंदन ने पत्नी ममता को ग्यारस का उपवास होने पर उसे रोटी खाने को कहा, इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के चलते गुस्साए वीरेंद्र 26 ने चूहा मार दवाई खा ली, इसके पश्चात उसकी पत्नी ममता राठौर 25 ने भी उक्त दवाई का सेवन किया। घटना में दोनो की हालत बिगड़ी, जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया। यहा से वीरेंद्र की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर किया गया। जबकि ममता का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। सूचना के बाद शहर कोतवाली से एसआई लाखन भूरिया, संदीप मौर्य जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों से बयान लिए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });