AAJ KA RASHIFAL || 5 JAN 2024 || : आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला झूला रहने वाला हे, साथ ही आज कुछ राशियों को स्वास्थ के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता हे, एक क्लीक में पढ़े आपका राशिफल |

MP44NEWS January 5, 2024, 11:09 am Technology

मेष राशिफल आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुद परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय आदि के काम में रुकावट आएगी। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार में आप सभी के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कुछ बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहे। वाणी पर संयम रखें। वृषभ राशिफल आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू ना करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है। मिथुन राशिफल आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किस बात को लेकर परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट और मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है। कर्क राशिफल आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं। सिंह राशिफल आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है। परंतु आप अपने कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा नया निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। मतभेद दूर होकर आपसी प्रेम दिखाई देगा। कन्या राशिफल आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा। तुला राशिफल आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य ना होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा। वृश्चिक राशिफल आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज ना करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है। भगवद गीता के तृतीय अध्याय के श्लोक 21 में कहा गया है कि महान व्यक्ति जो कार्य करते हैं, दूसरे मनुष्य भी वैसा ही काम करते हैं। वह व्यक्ति जो उदाहरण पेश करता है, सभी मानव-समुदाय उस श्रेष्ठ व्यक्ति का अनुसरण करने लग जाते हैं। धनु राशिफल आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें। वरना दुर्घटना हो सकती है। मकर राशिफल आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज ना लें। नया कार्य शुरू ना करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें वाणी पर संयम रखें। कुंभ राशिफल आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं। मीन राशिफल आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती हैं। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से दूर रहें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });