KHABAR:- मंदसौर में मकर संक्रांति पर युवाओं ने उड़ाई पतंग,पुलिसकर्मियों ने खेले गिल्ली डंडे, पशुपति नाथ महादेव का पतंग से किया गया आकर्षक श्रृंगार, पढ़े खबर

MP44NEWS January 15, 2024, 3:00 pm Technology

जिले में रविवार को लोगों ने धूमधाम के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया। कल यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाएंगे। रविवार को मैदानों पारमपरिक खेल गिल्ली डंडे और पतंगबाजी का खूब दौर चला। मैदानों में युवाओं की टोलिया ने गिल्ली डंडे का खेल कहे वही पतंगों के पेंच भी खूब लड़े। मंदसौर पुलिस लाइन में पुलिस परिवार और पत्रकारों ने सामूहिक रूप के संक्रांति मनाई पुलिस लाइन में एसपी अनुराग सुजानिया, एएसपी गौतम सोलंकी थाना प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों ने पतंग उड़ाई और गिल्ली डंडे खेले। भगवान पशुपतिनाथ का पतंग का श्रृंगार तिल का भोग रविवार सुबह अष्टमुखी भगवान पशुपति नाथ महादेव का पतंग से आकर्षक श्रृंगार किया गया। वही बाब भोलेनाथ को तिल से बने लड्डूओं का भोग भी लगाया गया।कल भी मनेगी मकर संक्रांति ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक, 15 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सनातन पंचांग के मुताबिक, सूर्य नारायण 15 जनवरी को रात में करीब 2.43 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 15 को संक्राति पर्व मनाया जाएगा। संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करने, दान पुण्य करने का खास महत्व है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });