प्रेस नोट
थाना नीमच सिटी के अपराध क्रमांक- 330/2023 धारा 397,394,353,332,333,307,224 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट में 30 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में थाना नीमच सिटी को मिली सफलता
घटना का विवरण घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक-15.06.2023 को नरेन्द्र पिता गोवर्धन बावरी निवासी सोकडी थाना पिपलय मण्डी, लखन पिता राजू बावरी निवासी 88 क्वाटर पिपल्या मण्डी तथा दिनेश पिता शांतीलाल बावरी निवासी बण्डपिपल्या के द्वारा थाना सदर निम्बाहेडा के अप क्र. 199/2023 धारा 394, 34 भादवि में राजस्थान पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश के जिला मंदसौर में विवेचना के दौरान प्रायवेट वाहन स्कर्पियो में उपरोक्त संद्विग्ध आरोपियों जिनको राजस्थान पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर राजस्थान ले जाया जा रहा था कि घटना स्थल जैतपुरा फन्टा पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच पर अचानक राजस्थान पुलिस पर हमला कर उनि नारुलाल से पिस्टल एवं पुलिस बल के पास से पंप एक्शन मय राउण्ड छीन कर पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर दिया जिससे उनि नारुलाल की जाँघ पर गोली लगी एवं राम अवतार के उँगली पर फायर करने से तथा आर. नारायण व आर, जगदीश के हाथापाई करने से शरीर पर चोटे आई और आरोपीगण राजस्थान पुलिस से शासकीय हथियार पीस्टल 9 एमएम बट नं. 140 मग 5 राउण्ड एवं पम्प एक्शन गन बट न. 65 मय 5 राउण्ड एवं मोबाईल छीन कर भाग गये। उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त होकर क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया था। रिपोर्ट पर से थाना निम्बाहेडा सदर के पुलिस बल कि रिपोर्ट पर से थाना नीमच सिटी पर अपराध क्रमांक- 330/2023 धारा- 397,394,353,332,333,307,224 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन संतोष कुमार सिंह, के द्वारा घटना में फरार आरोपीयों कि गिरफ्तारी हेतु 30-30 हजार रूपये नगद ईनाम कि उदघोषणा कि गई थी। प्रकरण के दो आरोपी नरेन्द्र पिता गोवर्धन बावरी निवासी सोकडी थाना पिपलय मण्डी, लखन पिता राजू बावरी निवासी 88 क्वाटर पिपल्या मण्डी को नीमच सिटी पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर आरोपीयों के कब्जे से लूटे हुए हथीयार बरामद कर लिये गये थे किंतु गेंग का मुख्य सरगना दिनेश पिता शांतीलाल बावरी निवासी बण्डपिपल्या का घटना दिनांक से लगातार फरार था। आरोपी दिनेश बावरी काफी शातीर किस्म का बदमाश है जो पुलिस पर भी हमला करने के लिये उसी के द्वारा अपने साथीगंणों को उकसाया था। आरोपी दिनेश बावरी थाना निम्बाहेडा के अपराध क्रमांक- 199/23 धारा- 394,34 भादवि में थाना मल्हारगढ के अपराध क्रमांक- 148/23 धारा- 394,341,294,34 भादवि में भी फरार होकर आरोपी कि गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।
उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसौदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक यशस्वी शिन्दे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया तथा थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना नीमच सिटी बघाना तथा चौकी केसुंदा के पुलिस बल द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर फरार आरोपी दिनेश पिता शांतीलाल बावरी निवासी बण्डपिपल्या को धामनिया के जंगलो से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी से घटना तथा साथीदारान के संबध में पुछताछ कि जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी - दिनेश पिता शांतीलाल मोंगिया (बावरी) उम्र 25 साल निवासी बण्डपिपल्या थाना नारायणगढ जिला- मंदसौरअपराधिक रिकार्ड - आरोपी दिनेश पिता शांतीलाल बावरी निवासी बण्डपिपल्या के विरूद्ध 1. थाना नीमच सिटी पर अपराध क्रमांक- 330/2023 धारा- 397,394,307,353,332,333,224 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट 2. अपराध क्रमांक- 382/23 धारा 379 भादवि 3. थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक- 148/23 धारा- 394,341,294,34 भादवि एवं थाना निम्बाहेडा सदर पर अपराध क्रमांक- 199/23 धारा- 394,34 भादवि का पंजीबद्ध है।
उल्लेखनीय भूमिका उक्त महत्वपुर्ण सफलता में निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया (थाना.प्र. नीमच सिटी) निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान (था.प्र. बघाना, सउनि अर्जुन सिंह चौकी प्रभारी केसुंदा, प्र.आर. नीरज प्रधान, प्र.आर. अजीत सिंह, प्र.आर. अनिल कुमार, प्र.आर. प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल) आरक्षक लक्की शुक्ला, आरक्षक महेन्द्र कुमार, आरक्षक ओमप्रकाश यादव (थाना बघाना) की मुख्य भुमिका रही।