KHABAR:- निंबाहेड़ा में धूमधाम से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस,मुख्य समारोह में SDM ने फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, पढ़े खबर

MP44NEWS January 26, 2024, 11:48 am Technology

निंबाहेड़ा में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित हुआ। इस दौरान एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़ ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हुए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। इस मौके पर निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पारस पारख, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने की कड़ी में एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़ किया। इस मौके पर डिप्टी बेनी प्रसाद मीणा, प्रधान बगदी राम धाकड़, तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय सी आई रामसुमेर मीणा आदि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने पेच कार्यालय और विधायक श्री चन्द्र कृपालनी ने भाजपा कार्यालय में तिरंगा फहराया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });