KHABAR:- उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन,दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना नहीं, पढ़े खबर

MP44NEWS February 9, 2024, 2:44 pm Technology

उत्तरी से आ रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम जानकारों के अनुसार अगले दो-तीन दिन ठंड का दौर बना रहेगा। इसके बाद एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। इससे एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। हालांकि इसका ज्यादा असर पूर्वी क्षेत्र में रहेगा। पश्चिमी क्षेत्र में बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया, अभी प्रदेश में उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इससे दिन में हल्के बादल और ठंडक है। रात का तापमान भी 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क गया है। अगले 24 घंटे में रात के तापमान में और गिरावट रहेगी। वहीं, साइकोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की व जह से दो दिन बाद 11 फरवरी से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दिन जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में कुछ हिस्से में बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });