KHABAR:- नाहरगढ पुलिस को गिरफ्तारी वारन्टी अशोक धनगर को पकड़ने में मिली सफलता, पढ़े खबर

MP44NEWS February 9, 2024, 3:40 pm Technology

नाहरगढ व्दारा पुलिस व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा चलाये जा रहे विशेष अभियान हेल्पिंग हेड-6 अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करते हुये वर्ष 2019 से भरण पोषण के प्रकरण में फरार कुर्की/गिरफ्तारी वारन्टी अशोक धनगर को पकड़ने में सफलता अर्जित की। घटना का संक्षिप्त विवरण • कार्यवाही का विवरणः- पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा भरण पोषण समंस/वारन्ट की तामिली हेतु दिनांक 01 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान हेल्पिंग हेंड-6 के तहत अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं कीर्ती बघेल एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.सी. दांगी व उनकी टीम द्वारा दिनांक 09.02.2024 को माननीय प्रधान न्यायाधीश महोदय, कुटुम्ब न्यायालय नीमच के प्रकरण क्र. एम.जे.सी.आर./87/2019 धारा 125 द.प्र.सं. में वर्ष 2019 से फरार चल रहे गिरफ्तार वारन्टी अशोक पिता प्रभुलाल धनगर (गायरी) उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रणायरा तहसील सीतामउ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण-- माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय नीमच के प्रकरण क्र. एम.जे.सी.आर./87/2019 धारा 125 द.प्र.सं. में आरोपी अशोक पिता प्रभुलाल धनगर (गायरी) उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रणायरा तहसील सीतामउ वर्ष 2019 से फरार चल रहा था व माननीय न्यायालय व्दारा आरोपी अशोक का भरण पोषण राशि 3,68000/- रूपये का कुर्की गिरफ्तार वारन्ट जारी किया गया जो पुलिस अधीक्षक महोदय कार्यालय मन्दसौर से तामिली हेतु थाना नाहरगढ़ पर प्राप्त हुआ था। उक्त वारन्ट की तामिली हेतु कीर्ती बघेल एसडीओपी मंदसौर ग्रामीण के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आर. सी. दांगी व्दारा एक टीम का गठन किया गया जिसमें कार्यवाहक प्र.आर. 30 नरेन्द्रसिंह, आर. 477 नितेश सोलंकी व आर. 287 दीपांशु चन्देरिया को रखा गया। उक्त टीमं व्दारा दिनांक 09.02.24 को मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तारी वारन्टी अशोक धनगर को रूपनी चौपाटी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नीमच पेश किया गया। गिरफ्तार बारन्टी-1. अशोक पिता प्रभुलाल धनगर (गायरी) उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रणायरा तहसील सीतामउ सराहनिय कार्यः -थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक आर.सी. दांगी, कार्यवाहक प्र. आर. 30 नरेन्द्रसिंह, आर. 477 नितेश सोलंकी व आर. 287 दीपांशु चन्देरिया का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });