सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज महिला एवं बाल विकास प्रकल्प के अंतर्गत श्री सीताराम जाजु कन्या महाविद्यालय में थैलेसीमिया एवं हीमोग्लोबिन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया एवं छात्राओ की थैलेसीमिया तथा हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ रिजनल सचिव सेवा सुनिल सिन्हल्, शाखा अध्यक्ष डॉ मनीष चमडिया, नीमच जिला रेड क्रॉस प्रभारी सत्येंद्र सिंह राठौड़ सीताराम जाजु कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र डबकरा , सुशील गट्टानी एवं पिंटू शर्मा तथा महिला प्रकोष्ठ प्रमुख सुनीता मंगल द्वारा सरस्वती मां की वंदना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्य नरेंद्र डबकरा द्वारा दिया गया तथा छात्राओ को एनीमिया के संबंध में जानकारी अध्यक्ष डॉक्टर मनीष चमड़िया द्वारा दी गई। इसके पश्चात रेडक्रॉस के प्रभारी सत्येंद्र सिंह राठौड़ द्वारा बहुत ही रोचक तरीके से छात्राओ को थैलेसीमिया के बारे में जागरूक किया गया एवं सभी को अपनी-अपनी थैलेसीमिया की जांच करवाने हेतु प्रेरित किया गया। आभार परिषद के सचिव सुशील गट्टानी द्वारा प्रकट किया गया शिविर में महिला प्रकोष्ठ से सुनीता सिहल, मीना जायसवाल, अर्चना गट्टानी, उर्मिला जैन एवंम पुरुष सदस्य अशोक मंगल, संदीप खाबिया, शिखर जैन, वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, संजय डांगी उपस्थिति रहे। उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।