KHABAR:- निंबाहेड़ा में बिटिया जागरूकता अभियान, बच्चियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, कानून के बारे में जानकारी दी, पढ़े खबर

MP44NEWS February 27, 2024, 4:03 pm Technology

निंबाहेड़ा में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की ओर से चलाए जा रहे बिटिया जागरूकता अभियान राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय नवीन में विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र नवलखा और देवकरण समदानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिटिया जागरूकता अभियान का प्रतिवेदन संभाग अध्यक्ष शिल्पा जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सोशल मीडिया अवेयरनेस, पोक्सो एक्ट और कानूनी जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। तहसील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रियंका मूंदड़ा ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में राजस्व अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट ज्ञानचंद धाकड़, मनीष शर्मा संगठन के जिला अध्यक्ष कमलकांत दत्त एवं स्वरोजगार कौशल कार्यक्रम की जिला अध्यक्ष रेखा रानी तिवारी, स्कूल की कार्य प्रभारी तहसीम खान मंचासीन रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की तनीषा धोबी, भारती लोहार, पूनम तेली, दीपिका माली, इल्मा खान, आस्था खटीक और इल्मा को संगठन द्वारा बहादुर सम्मान से सम्मानित किया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });