KHABAR:- बीजेपी की लोकसभा चुनाव प्रबंधन की बैठक,सहकारिता, खेल व युवा कल्याण मंत्री सहित कार्यकर्ता होंगे शामिल, पढ़े खबर

MP44NEWS March 1, 2024, 12:46 pm Technology

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने अपनी संगठनात्मक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसी कड़ी में 1 मार्च शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र की लोकसभा चुनाव प्रबंधन व संचालन समिति की बैठक आयोजित की। इस बैठक में उज्जैन संभाग के क्लस्टर प्रभारी व प्रदेश के सहकारिता, खेल व युवा कल्याण विभाग मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य शामिल होंगे। कल 1 मार्च को जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर दोपहर 12 बजे बैठक आयोजित होगी। बैठक में उज्जैन संभाग संगठन प्रभारी जितु जिराती, राज्यसभा सांसद एंव भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर संसदीय क्षेत्र चुनाव प्रभारी बजरंग पुरोहित, लोकसभा चुनाव संयोजक देवीलाल धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, नीमच जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदीप उपाध्याय सहित लोकसभा चुनाव प्रंबधन व संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहेगें।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });