KHABAR:- विद्यार्थियों ने कागज पर उकेरे कल्पनाओं के रंग ,ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल द्वारा ओपन फॉर ऑल चित्रकला प्रतियोगिता, पढ़े खबर

MP44 NEWS March 18, 2024, 5:49 pm Technology

नीमच। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल नीमच द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नीमच जिले में ओपन फॉर ऑल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नीमच, जावद, मनासा, छोटी सादड़ी, के विभिन्न स्कूलों के लगभग 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा रंगों से ड्राइंग शीट पर बेहतरीन तस्वीरें उकेरी गई, जो कि रचनात्मक संदेशों को प्रसारित कर रही थी। प्रतियोगिता 4 केटेगरी में रखी गई। नर्सरी से यूकेजी, पहली और दूसरी कक्षा, तीसरी से पांचवी कक्षा, और छठी से आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को अलंग अलग वर्गों में विभाजित किया गया। परिणामों की घोषणा प्रतियोगिता के तुरंत बाद कर दी गई। जावद में नर्सरी से यूकेजी वर्ग मे  निरंजन, धवल तिवारी, कनिष्का प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। इसी प्रकार पहली और दूसरी कक्षा वर्ग में रक्षिता जैन, समर्थ मुच्चाल, वैदिक बदेका, दिव्यम प्रजापति, चन्द्रवदन सिंह, को पुरस्कृत किया गया। तीसरी से पांचवी कक्षा में कम्क्षी धाकड़, हिय पटेल, शिवानी सुथर, विवान चंदक, हर्षवर्धन चौहान को पुरस्कृत किया गया किया। छठी से आठवीं में द्रिश्तिका चौहान, दिशिका गहलोत, प्रियांशी पोरवाल, तनिषा प्रजापति, तनिष्क प्रजापति , किया। मनासा में नर्सरी से यूकेजी वर्ग मे  कियंश मुंद्रा, शिवी सरदा, विनायक पाटीदार, परही पामेचा, अनिका सरदा,मुकदा शर्मा, को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार पहली और दूसरी कक्षा वर्ग में उर्वी बिरला, ऋषभ बिरागी, दिव्याल छब, अंश झंवर,अविका दरक,अरिष्ट जैन, को पुरस्कृत किया गया। तीसरी से पांचवी कक्षा में आरोही लोढ़ा, भूमिका पाटीदार, गीत सोनी, आशी पोरवाल, अथर्व पाटीदार, अग्रिमा पोरवाल पुरस्कृत किया गया किया। छठी से आठवीं में अनुष्का दरक, प्रियांशी बोरना, भव्य पलोड़, खुशी विजवार्गीय, नव्या खन्ना,अक्षर मुंद्रा, कनक सिसोदिया को पुरस्कृत किया गया। नीमच नर्सरी से यूकेजी वर्ग मे ओजस्वी सापरे ,कनिष्क गर्ग, देवांशी गोयल, सुरभि परिहार गया। इसी प्रकार पहली और दूसरी कक्षा वर्ग में सोमांशी गर्ग, रोहन चतुर्वेदी, मिशिका लांबा, अभिज्ञा चौरसिया, विहान मेघवाल, रूहिका केवलानी, तीसरी से पांचवी कक्षा में दिव्यांश हरित नित्याश्री द्विवेदी, हर्षिता झाला,आराध्या पाराशर,जसलीन कौर, छठी से आठवीं में हंसिका गहलोत, तनीशा परिहार, शिवांश काला, घनशयाम सुथार, दिव्यांश बरिया,गौरंस माली को पुरस्कृत किया गया और सांत्वना पुरस्कार भी वितरित हुए। इस अवसर पर ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की निर्देशिका गरिमा चौरसिया ने कहा, " कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं के जीवन शैली को बेहतर बनाने एवं उनके पोषण व स्वास्थ्य स्तर को सुधारने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। इसके अलावा पेरेंट्स के लिए खेल-कूद और मनोरंजन की प्रतियोगिताएं भी हुई। कार्यक्रम को अतिथियों ने संबोधित किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्राचार्य सरीष जोश ने कहा इस तरह की प्रतियागिताओं में भाग लेने से बच्चों में कलात्मक व मानसिक विकास होता है। इसलिए बच्चों को अपनी रूचि अनुसार इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों के सर्वागीण विकास होता है। इस दौरान उन्होंने छोटे- छोटे बच्चों की अच्छी चित्रकारी देखकर उनके अभिभावकों से बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अतिथि के तौर पर राहुल लोहार जी (मध्यप्रदेश कला भुषण पुरुष्कार से सम्मानित), कविदादु प्रजापति (प्रसिद्ध कलाकार एवं साहित्यकार), स्नेहलता मूंदड़ा (सामाजिक कार्यकर्ता), प्रियंका पंचारिया (सामाजिक कार्यकर्ता) मोनिका मराठा (शिक्षक और कलाकार), लीना नारेडी, सोनू सोनी, अरुण सोलंकी, गीता मौजूद रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });