KHABAR:- लहसुन की रखवाली कर रहे किसान की हत्याः उज्जैन में खेत में मिला शव; पुलिस को किसी करीबी पर शक, पढ़े खबर

MP44NEWS March 19, 2024, 4:56 pm Technology

उज्जैन जिले में लहसुन फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या कर दी गई। किसान का शव मंगलवार सुबह खेत में खाट पर मिला। घटना बड़नगर के भाटपचलाना के बालोदा लक्खा गांव की है। किसान किशन सिंह चावड़ा (50) घर से 1 किलोमीटर दूर खेत पर सोते थे। सुबह वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने खेत पर जाकर देखा। वे खाट पर पड़े थे। CSP नितेश भार्गव ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। आसपास के खेत के किसानों से भी पूछताछ की जा रही है। सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान उज्जैन SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि किसान के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में आशंका है कि किसी जान-पहचान वाले का हाथ हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि खेत से लहसुन चोरी नहीं गया है। किशन सिंह चावड़ा भारतीय किसान संघ बड़नगर के कार्यकारिणी सदस्य थे। उनके दो बेटे हैं। घटना के समय दोनों घर पर थे। दोनों बेटे भी किसान हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });