KHABAR:- सांसद सुधीर गुप्ता से पार्षद प्रतिनिधी राठौर जेतपुरा फंटे पर फ्लाई ओवर निर्माण की बात करते हुए, पढ़े खबर

MP44NEWS March 20, 2024, 11:32 am Technology

मनासा सांसद और भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर देश में भाजपा सरकार और नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर पीएम बनाने का मंत्र देने आएं थे। सांसद ने कार्यकर्ताओ से वन टू वन चर्चा भी की। इस दौरान भाजपा नेता और पार्षद प्रतिनिधी दिनेश राठौर ने सांसद से मुलाकात करते हुए कहा कि नीमच मनासा रोड पर जेतपुरा फंटे पर आएं दिन सडक हादसे हो रहे है। कई लोगो की जान चली गई है। यह चौराहा डेंजर जोन बन चुका है। यहां पर फ्लाई ओवर का निर्माण होना चाहिए। लंबे समय से क्षेत्र की जनता फ्लाई ओवर की मांग करती आ रही है। आप दो बार सांसद का चुनाव जीते और तीसरी बार भी सांसद बने। लेकिन संासद बनने के बाद प्राथमिकता के साथ में जेतपुरा फंटे पर फ्लाई ओवर का निर्माण करवाएं। इस पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नही रखी है। केन्द्र सरकार से स्वास्थ्य सडक रेल, और अफीम किसानो के लिए जब भी मांग की वो हमें मिला है। जेतपुरा फंटे की समस्यां मेरे संज्ञान में है और इसके निराकरण के लिए पुरे प्रयास करूगा। और लोकसभा चुनाव बाद पहले बजट में फ्लाई ओवर की सुविधा क्षेत्र की जनता को मिले और हर आदमी सुरक्षित रहे इसके प्रयास करेगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });