नीमच, 09 अप्रैल (नप्र)। म.प्र. नगरपालिका एवं संचालनालय स्थानीय संस्थायें कर्मचारी महासंघ के प्रान्ताध्यक्ष राकेश मिश्रा व संरक्षक, अशोक रामावत की सहमति एवं नीमच जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा की अनुशंसा से नगरपालिका कर्मचारी महासंघ नीमच के अध्यक्ष राजेश (पप्पु) मंगल ने नगरपालिका कर्मचारी महासंघ नीमच की कार्यकारिणी की घोषणा की है।
घोषित कार्यकारिणी में 11 सदस्यीय सलाहकार मंडल भी बनाया गया है जिसमें जमनालाल पाटीदार, कन्हैयालाल शर्मा, घनश्याम नागदा, टेकचंद बुनकर, अम्बालाल मेघवाल, धर्मेन्द्र सिंह बुन्देला, प्रवीण आर्य रामुराम डागर, सुनिल कल्याणी, अशोक अहीर, लालाराम घेंघट को सम्मिलित किया गया है।
इसी प्रकार कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर महेश रामानी व प्रहलाद दीवान, महामंत्री पद पर महावीर जैन, सचिव पद पर महेन्द्र साहु व रवी भंडारी, कोषाध्यक्ष राकेश जाजू, संगठन मंत्री भारत सिंह भारद्वाज व हेमन्त सिसौदिया, सहसचिव, नाथुलाल नागर तथा प्रचार मंत्री पद पर सुनील जोशी व दिनेश बेस को नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्री राजमल बागोलिया, श्रीमत पूनम सिंह, अब्दुल नईम, श्रीमती निकिता जायसवाल, दीपक शर्मा, जुनेद मोहम्मद, श्रीमती सुनंदा चौधरी, रामप्रवेश यादव, मो. कलीम, राजेन्द्र तंवर, रामसिंह, संजय वलेछा, कपिल चौहान, मोहम्मद सोहेल, संजय बोरीवाल, श्रीमती देवकन्या बाई, दिलीप माली, श्रीमती कुसुमलता शर्मा, प्रमोद चौहान (लाला), नानूराम मेघवाल, भेरूलाल अहीर व गोपाल नरवाले को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश पप्पू मंगल ने बताया कि कार्यकारिणी की मीटिंग 14 अप्रैल रविवार को सायं 4 बजे गांधी वाटिका नीमच पर रखी गई है, जिसमें 16 अप्रैल महाअष्टमी पर भादवामाता जाने वाला माता के भक्तों की सेवार्थ मनासा रोड पर सेन्ट फ्रांसीस स्कूल के यहां स्टाल लगाने की रूप रेखा तय करने के साथ ही कर्मचारियांे के हित संबंधी अन्य मामलो पर विचार-विमर्श किया जावेगा।