कलेक्टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा आज दिनांक 11.04.2024 को मुस्लिम समुदाय के ईद के पर्व को लेकर ईदगाह एवं मस्जिदों पर नमाज व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से अन्य संवेदनशील स्थानोें का जायजा लिया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिससे ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ तथा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को ईद के पर्व को लेकर बधाई दी गई।