KHABAR : जावद में मनाई गई ईद, सेकड़ो समाजजनो ने ईदगाह में नमाज की अदा, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 11, 2024, 7:10 pm Technology

जावद। मुस्लिम समाज का रमजान माह जो की 30 दिनों का होता है। इस माह में मुस्लिम समाजजन रोजे रखते है, नमाज पड़ते है पुरे समय ईश्वर की ईबादत में लगे रहते है। रमजान माह खत्म होने के पश्चात समाजजन ईद-उल-फितर मनाते है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ईद की नमाज अठाना दरवाजा स्थित ईदगाह मस्जिद में हुई, यहां पर नगर के सेकड़ो नागरिको ने नमाज अदा की। सर्व प्रथम मोमिन समाज के लोग जुलूस के साथ जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब को उनके घर नीमच दरवाजा लेने पहुंचे, यहां से लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, अठाना दरवाजा होते हुए जुलूस ईदगाह पहुंचा। यहा पर शहर काजी साहब के बेहनोई हाफिज नईम ईकबाल साहब (कोटा) ने रमजान और ईद-उल-फितर के बारे में समाजजनो को तफसील से बताया। ईदगाह कब्रस्तान में कई निर्माण कार्य चल रहे है उनमे ताअव्वुन (डोनेशन) देने हेतु भी कहा गया। हाफिज नईम ईकबाल साहब ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा करवाई उसके पश्चात खुत्बा हुआ और दुआ करवाई। शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब एवं हाफिज नईम इकबाल साहब ने समाजजनो को ईद की मुबारकबाद दी। मोमिन समाज की ओर से काजी साहब और हाफिज साहब का साफा पहनाकर इस्तबाल (स्वागत) किया गया। उसके पश्चात जुलूस चिन्हित मार्गो से होता हुए वापिस नीमच दरवाजा स्थित शहर काजी साहब के निवास स्थान पर पहुंचा।  शहर काजी सैयद आदिल कादरी एवं उनके चाहने वालो ने आस्तानाए कादरीया पर सलाम पैश कर देश में अमन चैन की दुआ की। शहर काजी मोचियान मस्जिद भी पहुंचे यहां पर भी दुआ की गई। नगर में पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा। शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब ने शासन-प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार माना। नगर परिषद एसडीएम राजेश शाह, मुख्य नगर परिषद अधिकारी जगजीवन शर्मा के निर्देशानुसार सफाई अभियान निरंतर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ नगर अध्यक्ष प्रदीप राड़ोदिया, सफाई प्रभारी दरोगा गुरु शरण नरवाले, ट्रैक्टर चालक चरण सिंह नरवाले, टेंपो चालक सुरेश गोयल, टेंपो चालक हरीश नरवाले, सफाईकर्मी प्रवीण राड़ोदिया, सनी चौहान, संजय गोयल, भीस्ती रहमत अली का सफाई करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। ईदगाह कब्रिस्तान देख रेख कमेटी ने सभी का आभार माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही द्वारा दी गई।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });