KHABAR:- नमो ग्रुप प्रदेशाध्यक्ष रोशन वर्मा का किया सम्मान , क्षेत्र में आधिकाधिक मतदान का लिया संकल्प, नमो ग्रुप कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, पढ़े खबर

MP44 NEWS April 12, 2024, 12:39 pm Technology

नीमच, समाज में अंतिम पंक्ति में रहने वाला निर्धन और असहाय व्यक्ति की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा होती है। युवा वर्ग गरीब बस्तियों में पहुंचे और उनकी इस जन समस्याओं का निराकरण के लिए प्रयास करें तो वह दिन दूर नहीं जब प्रत्येक नागरिक सुख समृद्धि और शांति के साथ जीवन यापन कर राष्ट्र विकास में सहभागी बन सकता है। गौ माता की रक्षा का कार्य हो या अस्पताल में किसी रोगी को रक्तदान की आवश्यकता हो नमो ग्रुप प्रत्येक सेवा कार्य में रात दिन सक्रिय रहता है। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कमल चौक शनि मंदिर चौराहा के समीप नमो ग्रुप कार्यालय में नमो ग्रुप फाउंडेशन के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नमो ग्रुप अब नीमच मंदसौर जिले में सेवा का पर्याय बनता जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन पहुंचाकर लोगों की जान बचाने के लिए नमो ग्रुप कार्यकर्ताओं ने स्वयं की जान जोखिम में डाली और लोगों के प्राणों की रक्षा की। यह सेवा राष्ट्र सेवा के समान महत्वपूर्ण है। नमो ग्रुप सदैव दीन दुखियों की सेवा के लिए टीम भावना से कार्य करता है जो सभी युवाओं के लिए सदैव प्रेरणादाई कदम है। वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चोपड़ा ने कहा कि नमो ग्रुप कार्यकर्ताओं ने रात दिन परिश्रम कर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं जो नीमच क्षेत्र ही नहीं पूरे देश के लिए आदर्श प्रणाली कदम है। महेंद्र भटनागर ने सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण के लिए अधिकाधिक मतदान का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नमो ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने जो सेवा कार्य किया है वह अनुकरणीय है। इसी प्रकार युवा कार्यकर्ता रहे तो भारत देश पूरी दुनिया के विकसित राष्ट्रों में में शामिल हो जाएगा।। भाजपा जिला महामंत्री सुखलाल पँवार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रवि गोयल कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा का शाल श्रीफल, केसरिया दुपट्टा माल्यार्पण प्रदान कर सम्मान किया। अपने सम्मान के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान है। सम्मान के बाद समाज के प्रति सेवा का कर्तव्य दुगना हो जाता है। सम्मान के बाद समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का सहायता और सहयोग करना कर्तव्य नहीं जिम्मेदारी बन जाता है। इस अवसर पर , प्राकृतिक चिकित्सक संदीप वर्मा, तरुणा चौहान भोपाल, नमो ग्रुप के प्रदेश मंत्री सुनील वैद्य, प्रदेश मंत्री मनीष जोशी, गणपत राजपुत, उज्जैन संभाग प्रभारी राहुल राठौर ,मंदसौर जिला अध्यक्ष अंकुश पालीवाल, नीमच जिला अध्यक्ष रवि जैन , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश बामनिया, जिला महामंत्री विनोद चौहान, नीमच तहसील अध्यक्ष राहुल गुर्जर,प्रदेश मंत्री आशा शर्मा ,तहसील अध्यक्ष विनोद पाटीदार ,, अजय जैसवार, क्रिश पंवार, आदि गणमान्य लोग जिला व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });