KHABAR : जनता अगर प्रजातंत्र को जिन्दा रखना चाहती है तो कांग्रेस को वोट दे-दिलीप गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावद का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, पढ़े खबर

MP44 NEWS April 12, 2024, 5:54 pm Technology

आज देश खतरे में है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चौपट कर दिया गया है। हिटलर शाही ने भारत में कदम पसार लिये हैं। जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारों को गिराना भाजपा का शगल बन गया है। सी.बी.आई. और ईडी और इनकम टेक्स डिपार्टमेंट द्वारा राजनैतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर उनसे राजनैतिक प्रतिशोध लेना भाजपा का खेल बन गया है। उक्त विचार नीमच मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर ने जावद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विराट कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किये। गुर्जर ने कहा कि जनता ने दो बार भाजपा के सुधीर गुप्ता को मौका दे दिया लेकिन वे क्षेत्र की जनता की सेवा में नाकाम रहे। जनता एक बार हमें भी मौका दे हम वास्तविक सेवा करके दिखायेंगे। जावद पहुँचने पर जावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, वरिष्ठ नेता समन्दर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, जावद नगर कांग्रेस अध्यक्ष शौकीन धाकड़, महेश चौधरी, प्रहलाद धाकड़ ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता एक बार कांग्रेस को मौका दे। दिलीप गुर्जर चार बार विधायक रह चुके हैं। इतने लम्बे समय तक वही व्यक्ति विधायक बन पाता है जो जनता के सुखदुख में काम आता है। कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। हर महिला के खाते में एक लाख प्रतिवर्ष जमा होगा। नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सभा को पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, समन्दर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड़, जगदीश जी शर्मा, जिला पंचायत सदस्य तरूण बाहेती, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप राठौर ने भी संबोधित किया। अंत में आभार वरिष्ठ नेता महेश चौधरी ने माना।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });