KHABAR:- अ.भा.बलाई महासंघ (इंडिया)के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कल्याण कमलमय समर्थक समिति ने किया स्वागत, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 18, 2024, 5:00 pm Technology

नीमच - भादवा माता में आयोजित बलाई समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अखिल भारतीय बलाई महासंघ (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार का कल्याण कमलमय समर्थक समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में इंदिरा नगर भगवानपुर चौराहा स्थित कार्यालय पर पुष्पमाला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया इस मौके पर अखिल भारतीय बलाई महासंघ (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने अपने मार्गदर्शन के साथ कल्याण कमलमय समर्थक समिति की पूरी टीम की सराहना करते हुए सम्मान के लिए प्रशंसा की। इस अवसर पर अखिल भारतीय महासंघ (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार, कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालंटियर भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर दंशाना (पार्षद वार्ड नंबर 08), सहसचिव मोहम्मद सफीक कुरैशी, कोषाध्यक्ष महेश गंगवाल, संगठन मंत्री रोहित माली, प्रचारक दिलीप लालवानी, प्रभारी मुकेश शर्मा, सहसचिव मनोहर केथवास, हिंदू जागरण मंच के रोहित नरवले, नगर सचिव जयराम दसानी, ठाकुर सज्जन सिंह वाघेला, पूनमचंद, मुस्तफा हुसैन बोहरा, श्यामलाल मालवीय, शंकर दास बैरागी, अतिक कुरेशी, सद्दाम कुरेशी आदि उपस्थित रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });