KHABAR : 20 अप्रैल को सीएम योगी का निम्बाहेड़ा में प्रस्तावित दौरा, रोड़ शो की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मण्डल की बैठक, कार्यों को हुआ विभाजन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 18, 2024, 8:12 pm Technology

निम्बाहेड़ा। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौडग़ढ़ प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 अप्रैल को निम्बाहेड़ा में रोड़ शो करेगें। सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के सन्दर्भ में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में नगर मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष चतुर्वेदी ने सीएम योगी के प्रस्तावित रोड शो कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के कार्यों का विभाजन कर उनको प्रभार सौंपे। चतुर्वेदी ने बताया कि लोकसभा प्रत्याशी जोशी के समर्थन में होने वाले रोड शो को लेकर क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह है। विधायक कृपलानी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सीएम योगी के रोड़ के सफल आयोजन को लेकर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, निलेश मेहता, उपाध्यक्ष विजय काबरा, विमल कोठारी, गोपाल पंचौली, निलेश खेरोदिया, नरेश आमेटा, पुष्कर सोनी, मंत्री दिलीप मोदी, मुकेश बम, रवि कृपलानी, कुलदीप सिंह राठौड़, सुनिल चाष्टा, सतीश बाबेल, राजू बाहेती आदि मौजूद रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });