निम्बाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी एवं लोकप्रिय प्रत्याशी सीपी जोशी के समर्थन में नगर के वरिष्ठजन, प्रबुद्घजन एवं व्यवसायीगण, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का तूफानी जनसंपर्क जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य बाजार मोती बाजार, शास्त्री मार्केट, रेलवे स्टेशन मार्ग सहित रामद्वारा, चित्तौड़ी गेट, नया बाजार, सदर बाजार के आस पास क्षेत्र में दुकानदारों,
व्यापारियों से जनसंपर्क कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी के संयोजन में डॉ. जे एम जैन, भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, चांदमल सोनी, राधेश्याम जोशी, पूर्व मंत्री वीरेश चपलोत, जानकीलाल जोशी, मनोहर लाल चौधरी, बंसीलाल जीवनानी, प्रकाश चंद्र धींग, प्रहलाद राव क्रांति, वेद प्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व नगर अध्यक्ष मोतीलाल आहूजा, गोविंद सोनी, नगर मंडल महामंत्री कमलेश बनवार,
सुनील चाष्टा सहित बड़ी संख्या में नगर के वरिष्ठजनों, प्रबुद्घजनों एवं व्यवसायीगणों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के पक्ष में 26 अप्रैल को मतदान कर अपना अमूल्य समर्थन देने की अपील की।