KHABAR:- राजकुमार अहीर मित्र मंडल ने चल समारोह का स्वागत किया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS April 24, 2024, 1:19 pm Technology

जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जयंती के अवसर पर प्रकोटा हनुमान मंदिर से जावद नगर में चल समारोह निकाला गया। जावद विधानसभा के लोकप्रिय नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व में जावद नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद बग्गड़ के द्वारा चल समारोह का स्वागत किया गया। किसान नेता राजकुमार अहीर एवम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चल समारोह में सभी धर्मप्रेमियों पर पुष्पवर्षा की। राजकुमार ने भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर किसान नेता राजकुमार अहीर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद बग्गड़, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि लाभचंद सांवलिया, युवा नेता सुधीर सेन, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष युवराज झरिया, भरत सोनी, धर्मेंद्र धाकड़ आदि मौजूद थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });