KHABAR : चली धूल भरी आंधी, गरज के साथ हुई बूंदा बांदी, इंदौर-उज्जैन समेत 6 संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, पढ़े खबर

MP44 NEWS April 26, 2024, 7:06 pm Technology

नीमच। गुरुवार को तेज गर्मी के बाद शुक्रवार को मौसम में बदलाव आया है,जहा सुबह से बादल छाए रहे वही दोपहर में धूल भरी आंधी और गरज के साथ बूंदाबांदी भी हुई,मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है जिसमे मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश के भोपाल,नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने के संकेत दिए है।इस दौरान 40 किलोमीटर या उससे अधिक रफ्तार से हवाएं भी चलने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अलग-अलग स्थानों पर बनी छह मौसम प्रणालियों का असर शुक्रवार को दोपहर के बाद मौसम के मिजाज के बलने के साथ देखा गया है। साथ ही भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। जिसके कारण अलग-अलग स्थानों पर बनी इन पांच मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से शुक्रवार-शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है।मौसम का इस तरह का मिजाज शनिवार को भी बना रह सकता है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });