KHABAR:- कार्यकर्ता का परिश्रम लोकतंत्र में सफलता का प्रमुख आधार होता है- विधायक दिलीप सिंह परिहार , भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल कार्यकर्ता बैठक संपन्न, पढ़े खबर

MP 44 NEWS May 9, 2024, 4:03 pm Technology

नीमच , कार्यकर्ता के परिश्रम से ही मतदान केंद्र पर सफलता मिलती है। और मतदान केंद्र जीता तो चुनाव जीतते है। कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्येक मतदान केंद्र पर जो कार्यकर्ता नाराज है उन्हें पार्टी संगठन पदाधिकारी से भेंट वार्ता करवा कर उनकी नाराजगी दूर करें तभी पार्टी सफलता प्राप्त कर सकती है।कार्यकर्ता का परिश्रम लोकतंत्र में सफलता का प्रमुख आधार होता है। कार्यकर्ता संगठन की शक्ति का केंद्र होते है।यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहीं। वे भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग परिश्रम कर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोगी बने महिला नारी शक्ति का सम्मान कर राष्ट्र को मुख्य धारा में अग्रणी बनाएं। किसानों को सुविधा दिलाकर उन्हें आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाएं। समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाकर उसे आत्मनिर्भर बनाएं ताकि भारत देश आत्मनिर्भर बन सके। प्रत्येक कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख अपने-अपने मतदाताओं पर फोकस करें और अपने मतदान केंद्र पर विजय दिलाने में सहयोगी बने। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता को जनप्रतिनिधि बनाया जाता है। नगर पालिकाअध्यक्ष स्वाती चोपड़ा ने कहा कि जो समय बचा है वह महत्वपूर्ण है भाजपा श्रृंखला समय प्रबंधन से चुनाव का कार्य करती है। चुनाव में कार्य करना भी भारत माता की सेवा के समान कार्य है। अनुशासन लाना है। गरीब कल्याण के लिए नेक नीयत से कार्य करवाना है। हम सही दिशा में आगे बढ़े। भाजपा बहुमत में आएगी तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे और सुधीर गुप्ता जी देश के विकास में संबल प्रदान करेंगे ।आने वाली पीढ़ी द्वारा नए भारत के लिए अधिक मतदान आवश्यक है। लोकतंत्र का पर्व है। भगवा का मान रखना है गर्मी और धूप की चिंता छोड़नी है और अधिक से अधिक मतदान करना और करवाना है। जन भागीदारी समिति के सदस्य विजय बाफना ने मतदान केंद्र के नीति नियम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान की मशीन को पहले जीरो पर करना और उसे सील करवाने का कार्य का पूरा ध्यान रखें। मतदान केंद्र पर दो अभिकर्ता रहते हैं इसका पूरा ध्यान रखना है। अभीकर्ता को विपक्षी पार्टियों द्वारा किए गए बोगस मतदान को चेतावनी देकर निरस्त करवाना है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मतदान केंद्र पर 370 मत बढ़ाने के लक्ष्य पर फोकस रखें तो सफलता निश्चित होगी। दीनदयाल मंडल अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि प्रभात फेरियों से संगठन में ऊर्जा का संचार हो रहा है। सभी कार्यकर्ता सभी अपने-अपने मतभेद बुलाकर संगठन हित में चुनाव में पूरी ताकत के साथ मतदान पर ध्यान फोकस करें तो सफलता मिल सकती है सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता जिला संयोजक राकेश भारद्वाज, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू ,जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी हेमलता धाकड़ ,विधानसभा प्रभारी संतोष चोपड़ा, दुर्गेश शर्मा मंचासीन थे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक मतदान का सामूहिक संकल्प भी लिया।कार्यक्रम का संचालन पार्षद दारा सिंह यादव ने किया तथा आभार दुर्गेश शर्मा ने व्यक्त किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });