KHABAR:- पुलिसिया लूटपाट और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हो तो दिलीप गुर्जर को जिताओं उदयलाल आंजना, देश में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनने जा रही है, पढ़े खबर

MP44 NEWS May 9, 2024, 6:15 pm Technology

सुवाखेड़ा (नीमच):- आज देश में किसानों की सबसे दयनीय हालत है। भाजपा के दस वर्षीय कार्यकाल में सैकड़ों किसानों ने आत्म हत्याएं की है। हजारों किसानों को भाजपा की दमनकारी नीतियों ने गोलियों का निशाना बनाया है। अफीम का काश्तकार पुलिसिया लूटपाट और भ्रष्टाचार से पीड़ित है। यदि इन अत्याचारों से मुक्ति चाहते हो तो कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर को जिताओं। उक्त विचार राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना ने जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुवाखेड़ा में एक महती सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। सुवाखेड़ा आगमन पर उदयलाल जी आंजना और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया का वरिष्ठ नेता समन्दर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश राव, गोविंद सिंह सांडा, पूर्व सरपंच शोभाराम नायक, अमृत यादव, माधवलाल मेघवाल, रामचन्द्र जोशी, महेश यादव, देवेन्द्र पाटीदार ने पुष्प मालाओं और साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि देश में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनने जा रही हैं। कांग्रेस इसमें अपना महत्वपूर्ण रोल अदा करेगी। कांग्रेस की जन हितैषी नीतियाँ प्रत्येक महिला के खाते में एक लाख रूपये प्रतिवर्ष और बेरोजगार युवकों को भी एक लाख रू. प्रतिवर्ष मनरेगाा के मजदूरों को 400/- प्रतिदिन और आँगनवाडी कार्यकर्ताओं को दुगुना वेतन प्राप्त होगा। चौरसिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सब मिलजुल कर ईर्ष्या द्वैष त्याग कर कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान दें। सभा को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़, समन्दर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, डॉ. पृथ्वीसिंह वर्मा ने भी संबोधित किया। आभार ब्लॉक कांग्रेस जावद अध्यक्ष ओमप्रकाश राव ने माना।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });