खिलचीपुर के विधायक के पोते ने इंदौर स्थित गांधी नगर में सोमवार देर रात सुसाइड कर लिया। शव को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय पुत्र बापूलाल दांगी (19) है। वह खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी का पोता था और इंदौर में निमस कॉलेज से LLB फाईनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड से पहले दो पेज का नोट भी छोड़ा है।
पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम किया गया। विधायक के रिश्तेदार भी यहां पहुंच गए।
अपनी मर्जी से जान देने की बात कही
दो पेज का सुसाइड नोट में मर्जी से जान देने की बात कही है। मां, पिता और परिवार से माफी भी मांगी। भाई के लिए लिखा है कि मम्मी-पापा का ध्यान रखना। इसके साथ ही परिवार और दोस्तों को लेकर बातें लिखी हैं। उसने लिखा कि मेरे पास जो टेडी बीयर रखे है उसके साथ छेड़छाड़ ना की जाए। पुलिस के मुताबिक प्रारभिंक कारण लव अफेयर का लग रहा है। लेकिन सुसाइड नोट मे वजह का जिक्र नहीं किया गया है।
पिता बिल्डर, भाई कर रहा एमबीए की पढ़ाई
विजय के पिता बापूलाल दांगी बिल्डर हैं। खिलचीपुर में पुश्तैनी जमीन के साथ खेती भी है। बापूलाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। बताया जाता है कि छोटे बेटे विजय ने इसी साल लॉ में एडमिशन लिया था। वह जहां रहता है, वहां दो लड़कियां भी पेइंग गेस्ट हैं। विजय किसी से ज्यादा बात नहीं करता था।
यह भी पढ़ें
म्यूजिक सिस्टम की वॉल्यूम बढ़ाकर फंदे पर झूला छात्र: इंदौर के डेली कॉलेज में 9वीं में पढ़ता था; पिता किसान-नेता
https://mp44news.com/addImage#:~:text=%3Cimg%20src%3D%22https%3A//mp44news.com/media/advertise/32796627.jpeg%22%20width%3D%22100%25%22%20%3E
इंदौर के डेली कॉलेज में पढ़ने वाले 9वीं के स्टूडेंट ने दोस्त के फ्लैट में फांसी लगा ली। मां से नहाने की बात कहकर वह कमरे में चला गया। वहां उसने तेज वॉल्यूम में म्यूजिक सिस्टम ऑन कर दिया। मां जब कमरे में पहुंची तो बेटा फंदे पर लटका मिला।
घटना कनाड़िया इलाके में शनिवार दोपहर की है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्टूडेंट की मां का कहना है कि सब कुछ ठीक था। खुदकुशी क्यों की, वजह मालूम नहीं। रविवार को स्टूडेंट का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर शहडोल रवाना हो गए। एग्जाम के चलते इंदौर आई थी मां