नीमच सिटी थाना क्षेत्र के खेडी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात को चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ था। दरअसल, शुक्रवार देर को स्थानीय ग्वालटोली निवासी महेन्द्र ग्वाला पिता दुलीचंद ग्वाला उम्र 21 वर्ष को चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया गया। घटना नीमच सिटी के खेड़ी मोहल्ला ओर रामपुरा दरवाजा क्षेत्र के बीच की है। विवाद की वजह पैसों का आपसी लेनदेन बताया जा रहा है। घटना में आरोपित योगेश मेघवाल ने चाकू से महेंद्र ग्वाला पर हमला कर दिया। जिसमें महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे जिला चिकित्सालय ले जाएगा। जहां से रेफर कर परिजनों एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां गंभीर घायल महेंद्र का इलाज जारी है। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी योगेश उर्फ दादू पिता कालूराम मेघवाल निवासी खेड़ी मोहल्ला को हिरासत में लिया है। प्रकरण दर्ज कर जांच किया जा रहा है। सिटी थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर सामने आया है और पुलिस ने चाकू मारने वाले आरोपी योगेश उर्फ दादू पिता कालूराम मेघवाल निवासी खेड़ी मोहल्ला नीमच सिटी को हिरासत में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।