WEATHER UPDATE : आज भी तेज और भारी बारिश की संभावना, जिले में अब तक 296 मिलीमीटर से अधिक वर्षा रिकॉर्ड, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 22, 2024, 11:42 am Technology

नीमच में रविवार को जिले में कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी जिले में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को हुई तेज बारिश से जिले के कई इलाकों में छोटे बड़े नदी नाले उफान पर आ गए। सीनियर मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सौराष्ट्र गुजरात के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, बंगाल की खाड़ी के आसपास लो प्रेशर एरिया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इस कारण बारिश की स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिविटी रहेगा। जिससे पूरे प्रदेश में तेज बारिश में बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि जिले में 25 जून को पहली बार बारिश ने दस्तक दी थी। बारिश अपडेट मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई तक पिछले 24 घंटे में जिले में 24 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 296.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 22 जुलाई तक जिले में 411.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। तापमान अपडेट रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });