नीमच जिले में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी जिले में गरज चमक के साथ तेज व हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को गर्मी ओर उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि तापमान मे गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सौराष्ट्र गुजरात के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, बंगाल की खाड़ी के आसपास लो प्रेशर एरिया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी से नमी भी आ रही है। इस कारण बारिश की स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिविटी रहेगा। जिससे पूरे प्रदेश में तेज बारिश में बारिश की संभावना है। बारिश अपडेट मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जुलाई तक पिछले 24 घंटे में जिले में 32 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 328.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष 23 जुलाई तक जिले में 428.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। तापमान अपडेट सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे।