WEATHER UPDATE : नीमच जिले में छाए बादल:कहीं तेज तो कहीं भारी बारिश का अनुमान, तापमान में गिरावट दर्ज, पढ़े खबर

MP44 NEWS July 24, 2024, 11:08 am Technology

नीमच जिले में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी जिले में गरज चमक के साथ तेज व तेज बारिश की संभावना है। वहीं बारिश के चलते अब तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक प्रकाश दामले के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन अभी प्रदेश में एक्टिव है। लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदल गया है। मानसून ट्रफ लाइन भी यहीं से गुजर रही है। राजस्थान, उत्तरप्रदेश के ऊपर भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। स्ट्रांग सिस्टम के एक्टिव होने के चलते प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश अपडेट मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जुलाई तक पिछले 24 घंटे में जिले के तीनों विकासखंड में वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 328.3 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। तापमान अपडेट मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जिले के आसमान पर बादल छाए रहेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });